Move to Jagran APP

अमित शाह ने नागपुर में की संघ प्रमुख से मुलाकात

शाह से पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती भी संघ मुख्यालय पहुंची थीं।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Wed, 25 Apr 2018 06:14 PM (IST)Updated: Wed, 25 Apr 2018 06:15 PM (IST)
अमित शाह ने नागपुर में की संघ प्रमुख से मुलाकात
अमित शाह ने नागपुर में की संघ प्रमुख से मुलाकात
style="text-align: justify;">नागपुर, प्रेट्र।  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय नागपुर पहुुंचे। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह भैयाजी जोशी से मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष आरएसएस मुख्यालय में बुधवार 12:20 बजे के आसपास पहुंचे और शाम 4:40 पर रवाना हुए। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष चार मार्च को भी संघ मुख्यालय आए थे।

बुधवार को शाह से पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती भी संघ मुख्यालय पहुंची थी। वह एक बजे दिन में मुख्यालय से रवाना हुई। उनके अलावा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नवनिर्वाचित प्रमुख विष्णु सदाशिव कोकजे भी संघ मुख्यालय पहुंचे थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.