पेड न्यूज मामले में अंबिका सोनी को नोटिस
आनंदपुर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार अंबिका सोनी को पेड न्यूज के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। इस संसदीय हलके के रिटर्निग अधिकारी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने अंबिका से पूछा कि पेड न्यूज प्रतीत हो रहीं खबरों का खर्च उनके चुनाव खर्चे में क्यों न जोड़ दिया जाए। उधर, नवांशहर में कांग्रेस की चुनाव प्रचार सामग्री
रूपनगर [जासं]। आनंदपुर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार अंबिका सोनी को पेड न्यूज के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। इस संसदीय हलके के रिटर्निग अधिकारी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने अंबिका से पूछा कि पेड न्यूज प्रतीत हो रहीं खबरों का खर्च उनके चुनाव खर्चे में क्यों न जोड़ दिया जाए।
उधर, नवांशहर में कांग्रेस की चुनाव प्रचार सामग्री सरकारी प्रॉपर्टी पर लगाए जाने के मामले में सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। इससे पूर्व इस मामले में एसडीएम नवांशहर जीवन जगजोत ने कांग्रेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कांग्रेस ने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें नहीं मालूम किसने यह प्रचार सामग्री लगाई है।