एंटनी बोले,मोदी का पीएम बनना दूर की कौड़ी
त्रिचूर। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने दावा किया है कि देश में मोदी की कोई लहर नहीं है और उनका पीएम बनना दूर की कौड़ी है। मोदी अगर पीएम बन गए तो यह देश के लिए 'त्रासद' होगा। एंटनी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्दे के पीछे से भाजपा के लिए काम कर रहा है। संघ के सुझाव पर ही भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। त्रिचूर प्रेस
त्रिचूर। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने दावा किया है कि देश में मोदी की कोई लहर नहीं है और उनका पीएम बनना दूर की कौड़ी है। मोदी अगर पीएम बन गए तो यह देश के लिए 'त्रासद' होगा। एंटनी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्दे के पीछे से भाजपा के लिए काम कर रहा है। संघ के सुझाव पर ही भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
त्रिचूर प्रेस क्लब में बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब एंटनी ने संघ परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि संघ ने 1977 की तरह चुनाव की कमान खुद अपने हाथ में ले ली है। चुनाव बाद भाजपा के सत्ता में आने और मोदी के पीएम बनने की संभावना पर एंटनी ने कहा, 'मोदी का पीएम बनना दूर की कौड़ी है। औद्योगिक घरानों की ओर से प्रचारित की जा रही मोदी की लहर जैसी देश में कोई चीज नहीं है। मोदी ने गुजरात में कुछ औद्योगिक घरानों को मनमाने ढंग से जमीन बांटी है, इसीलिए वे उनका साथ दे रहे हैं। बाकी देश की जनता मोदी के साथ नहीं है। अगर संयोग से मोदी पीएम बन भी गए तो यह देश के लिए त्रासद होगा। इससे सांप्रदायिक धु्रवीकरण को बढ़ावा मिलेगा, जो देश की एकता के लिए खतरनाक होगा।'
बेंगलूर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा ने भी मोदी की लहर से इन्कार करते हुए कहा कि अपना हित साधने के लिए कुछ लोग यह हवा उड़ा रहे हैं। कृष्णा ने कहा, 'हमने लहर (इंदिरा गांधी और राजीव गांधी) देखी हैं। वे स्वत:स्फूर्त थीं और लोगों के दिलों से निकली थीं। यहां तो अपना भला साधने वाले कुछ लोग लिखने और बोलने के लिए ऐसी लहर का राग अलाप रहे हैं। जमीनी स्तर पर कहीं कोई लहर नहीं है।'
पढ़ें: भाजपा को दूर रखने के लिए कांग्रेस बाहरी समर्थन लेने को तैयार