Move to Jagran APP

उन्नाव से ज्यादा सोना अफसरों के घरों में

महाराष्ट्र कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेताओं के लिए बुधवार कुछ अच्छा नहीं रहा। दरअसल, महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने कैबिनेट बैठक के दौरान कई मसलों पर अपने साथी मंत्रियों को खरी-खोटी सुना दी। उन्होंने कहा कि उन्नाव में सोना खोजने की कोई जरूरत नहीं है। ह

By Edited By: Published: Thu, 31 Oct 2013 02:05 AM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2013 02:06 AM (IST)
उन्नाव से ज्यादा सोना अफसरों के घरों में

रविकिरण देशमुख (मिड-डे), मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेताओं के लिए बुधवार कुछ अच्छा नहीं रहा। दरअसल, महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने कैबिनेट बैठक के दौरान कई मसलों पर अपने साथी मंत्रियों को खरी-खोटी सुना दी। उन्होंने कहा कि उन्नाव में सोना खोजने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे राजस्व व पुलिस अफसरों के घरों में उससे ज्यादा सोना पड़ा है। नक्सल समस्या पर पाटिल ने कहा कि अगर राज्य सरकार का मौजूदा रुख बरकरार रहा तो हालात बदतर हो जाएंगे।

loksabha election banner

पढ़ें: महाराष्ट्र के गृह मंत्री के खिलाफ कर्नाटक में केस दर्ज

महाराष्ट्र में नहीं खुलेंगे डांस बार: आरआर पाटिल

साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के दौरान पाटिल ऐसे बोले कि अन्य मंत्री हिल गए। हाल में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) की छापेमारी में तहसीलदार रैंक के अधिकारियों और कई पुलिस अफसरों के घरों में काफी तादाद में सोने का पता चला है। पाटिल ने तीखे शब्दों में कहा कि पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा महाराष्ट्र के अफसरों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के घरों में अभियान चलवाया जाए तो निश्चित तौर पर सोने का बड़ा भंडार हासिल होगा। दरअसल, पाटिल नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में बिजली बिलों के बकाया भुगतान न होने पर राज्य बिजली इकाई 'महावितरण' द्वारा कनेक्शन काटने के लिए चलाए गए अभियान पर गुस्साए थे। उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी तादाद में ऐसे लोग हैं, जिनके पास भुगतान के लिए पैसे नहीं हैं। वे बहुत गरीब हैं। उनमें कई के पास नया बल्ब खरीदने तक के पैसे नहीं हैं।

जब हम आम लोगों के कल्याण व विकास की बात कर रहे हैं, तो यह रवैया ठीक नहीं है। इस पर उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि पाटिल को जब मौका मिलता है, वह ऐसे ही उपदेश देने लगते हैं। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। पाटिल ने कहा कि नक्सल समस्या गढ़चिरौली और गोंडिया से बाहर निकलकर पश्चिमी महाराष्ट्र तक पहुंच गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.