'पापा, मैं अजीत पवार के साथ जा रही हूं...', पिंकी की लास्ट कॉल को याद कर रो पड़े पिता
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की बारामती के पास विमान दुर्घटना में मौत हो गई। इस ...और पढ़ें
-1769609230615_m.webp)
अजित पवार के विमान की फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की पिता से आखिरी बातचीत।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार को बारामती एयरपोर्ट के पास एक विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। इस हादसे में अजित पवार के साथ चार अन्य लोगों की भी जान चली गई।
मृतकों में से फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की आखिरी कॉल रिकार्डिंग सामने आई है। विमान के उड़ने से पहले पिंकी ने अपने पिता शिवकुमार माली से फोन पर बातचीत की थी।
हादसे से पहले पिता को किया था कॉल
हादसे से पहले मुंबई के वर्ली में रहने वाली पिंकी ने अपने पिता से फोन पर कहा, 'पप्पा, मैं अजीत पवार के साथ बारामती जा रही हूं। उन्हें छोड़ने के बाद, मैं नांदेड़ जाउंगी। हम कल बात करेंगे।'
पिंकी की बातों के जवाब में पिता शिवकुमार ने कहा, 'अगले दिन काम के बाद बात करेंगे, लेकिन वह कॉल कभी नहीं आएगा।'

बेटी की मौत की खबर सुन रो पड़े पिता
पिंकी के पिता ने बताया कि वह हाल ही में पवार के साथ कई यात्राओं पर गई थी। भावुक होकर शिवकुमार ने कहा, 'मैंने अपनी बेटी को खो दिया है। मुझे ठीक से नहीं पता कि क्या हुआ, क्योंकि मुझे ऐसी घटनाओं के बारे में कोई टेक्निकल जानकारी नहीं है।
उन्मैंहोंने आगे कहा, 'मैं पूरी तरह टूट गया हूं। मुझे बस अपनी बेटी का शव चाहिए ताकि मैं सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कर सकूं। बस यही मेरी इच्छा है।'

कैसे हुआ था हादसा?
यह हादसा पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट के पास हुआ। विमान Learjet 45 था, जिसका रजिस्ट्रेशन VT-SSK और इसे दिल्ली की VSR वेंचर्स कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था।
-1769599441071.jpg)
यह भी पढ़ें: 'रनवे नहीं दिख रहा...', बारामती में प्लेन क्रैश से पहले ATC और पायलट के बीच क्या-क्या बातचीत हुई?
