नक्सली नरसंहार में अजीत जोगी का हाथ: नरेंद्र सिंह
ग्वालियर [धनंजय प्रताप सिंह]। नक्सली हमले पर कांग्रेस प्रवक्ता भक्तचरण दास के रमन सिंह सरकार के जिम्मेदार होने के आरोप का जवाब भाजपा ने भी उसी अंदाज में दिया है। मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर आरोप लगाया है कि इस नरसंहार में उनका हाथ है। जबकि कांग्रेस इस वीभत्स घटना पर राजनीतिक
ग्वालियर [धनंजय प्रताप सिंह]। नक्सली हमले पर कांग्रेस प्रवक्ता भक्तचरण दास के रमन सिंह सरकार के जिम्मेदार होने के आरोप का जवाब भाजपा ने भी उसी अंदाज में दिया है।
पढ़ें: योजनाबद्ध ढंग से होगा नक्सलवाद का खात्मा
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर आरोप लगाया है कि इस नरसंहार में उनका हाथ है। जबकि कांग्रेस इस वीभत्स घटना पर राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है।
पढ़ें: नक्सली हमले पर कांग्रेस-भाजपा में भिड़ंत
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तोमर ने कहा, पूरे मामले में छत्तीसगढ़ सरकार और जनता के साथ भाजपा खड़ी है। यदि कांग्रेस ने अपने ही नेताओं की लाशों पर रोटी सेंकने की कोशिश की तो हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे।
पढ़ें: नक्सलियों से निपटना राज्यों का काम
मिशन 2013 के लिए पांच माह का समय बाकी है। इस अवधि में जीत का एजेंडा सुनिश्चित तो करना ही है साथ ही में इसे क्रियान्वित भी करना है। बैठक में छत्तीसगढ़ में मारे गए कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
पढ़ें: घोर गरीबी नक्सलवाद की मूल वजह
सड़क पर जवाब देंगे
कार्यसमिति की को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में लाशों पर इतनी गंदी और घटिया राजनीति अब तक कभी नहीं हुई। मध्य प्रदेश में यदि कांग्रेस ने इस तरह की राजनीति करने की कोशिश भी की तो हम सड़क पर उतरकर जवाब देंगे।
पढ़ें : शिंदे ने दी सफाई
परिवर्तन यात्रा प्रभारी ने सोनिया को दी सफाई
रायपुर। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए हमले के बाद उसका रूट और तारीख बदले जाने की बातें सामने आ रही हैं। इस पर परिवर्तन यात्रा के प्रभारी एवं कांग्रेस विधायक टीएस सिंहदेव ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को सफाई दी है। बुधवार को दिल्ली में उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और परिवर्तन यात्रा के मार्ग परिवर्तन और तारीखों में हुए बदलाव पर दस्तावेजी प्रमाण पेश किए। उन्होंने कहा कि रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया। तारीखों में बदलाव शादियों की वजह से की गई। इस दौरान सिंहदेव ने घटना के दिन (25 मई) सुकमा की सभा से लेकर केसलूर में होने वाली सभाओं और परिवर्तन यात्रा के आने-जाने के मार्ग की भी जानकारी दी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर