विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UK के एनएसए से मिले अजीत डोभाल, अनौपचारिक बैठक में उठा सकते हैं खालिस्तान का मुद्दा

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 30 Mar 2023 01:43 PM (IST)

Ajit Doval meets UK NSA अजीत डोभाल नई दिल्ली में एक अनौपचारिक बैठक में अपने यूके के समकक्ष टिम बैरो ...और पढ़ें

Ajit Doval meets UK NSA अजीत डोभाल यूके के समकक्ष से मिले।
Ajit Doval meets UK NSA अजीत डोभाल यूके के समकक्ष से मिले।

नई दिल्ली, एजेंसी। Ajit Doval meets UK NSA एनएसए अजीत डोभाल नई दिल्ली में एक अनौपचारिक बैठक में अपने यूके के समकक्ष टिम बैरो से मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि डोभाल इस बैठक में खालिस्तान का मुद्दा उठा सकते हैं।

खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन का होगा जिक्र

ब्रिटेन में भारतीय हाईकमीशन के परिसर में बीते दिनों खालिस्तान समर्थकों द्वारा किए गए प्रदर्शन और भारतीय झंडे से छेड़छाड़ का मुद्दा भी एनएसए डोभाल टिम बैरो के साथ उठा सकते हैं। डोभाल की मुलाकात के बाद ब्रिटेन में बैठे कई खालिस्तान समर्थकों पर कार्रवाई का रोडमैप भी तैयार हो सकता है।