अजय बिसारिया बने पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त
राजनयिक अजय बिसारिया को पाकिस्तान में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त करने की घोषणा की गई है। फिलहाल वह पोलैंड के राजदूत हैं।
नई दिल्ली, एजेंसी। राजनयिक अजय बिसारिया को पाकिस्तान में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त करने की घोषणा की गई है। फिलहाल वह पोलैंड के राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार की रात को बताया कि 1987 बैच के आईएफएस अफसर गौतम बंबावाले पिछले माह चीन में राजदूत थे। जल्दी ही उनके कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
बिसारिया रूसी भाषा के माहिर हैं। वह मॉस्को में वर्ष 1988-1991 तक तैनात रहे हैं। वह 1999 से 2004 तक प्रधानमंत्री के निजी सचिव रहे। पाकिस्तान में बिसारिया की पोस्टिंग ऐसे समय में की गई है कि भारत-पाक के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं। भारत पर पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के हमलों के बीच पिछले साल भारत ने दक्षेस सम्मेलन से खुद को अलग कर लिया था जिसकी मेजबानी पाकिस्तान कर रहा था।