विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flight Tyre Burst: चेन्नई रनवे पर फटा विमान का टायर, बाल-बाल बची 146 यात्रियों की जान

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 06 Oct 2024 05:53 AM (IST)

चेन्नई हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां एक मस्कट से 146 यात्रियों को लेकर चेन्नई ...और पढ़ें

चेन्नई रनवे पर फटा विमान का टायर, बाल-बाल बची 146 यात्रियों की जान
चेन्नई रनवे पर फटा विमान का टायर, बाल-बाल बची 146 यात्रियों की जान

 पीटीआई, चेन्नई। चेन्नई हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां एक मस्कट से 146 यात्रियों को लेकर चेन्नई आ रहे एक विमान का शनिवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी।

चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि विमान अभी उतरा ही था कि पीछे का एक टायर फट गया। विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई है और सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।