Move to Jagran APP

वायु सेना में नए प्रमुख की घोषणा के बाद शीर्ष पदों पर फेरबदल, उप प्रमुख होंगे एयर मार्शल संदीप सिंह

भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख एयर मार्शल संदीप सिंह होंगे। वह एयर मार्शल वीआर चौधरी की जगह लेंगे जो 30 सितंबर को वायुसेना के प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे। वो वायुसेना प्रमुख मार्शल आरकेएस भदौरिया की जगह लेंगे।

By Neel RajputEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 12:48 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 12:48 PM (IST)
वायु सेना में नए प्रमुख की घोषणा के बाद शीर्ष पदों पर फेरबदल, उप प्रमुख होंगे एयर मार्शल संदीप सिंह
30 सितंबर को भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे

नई दिल्ली, एएनआइ। वायु सेना के नए प्रमुख की घोषणा के साथ ही इसमें शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शुक्रवार को नए उप प्रमुख और दो कमांडर-इन-चीफ की घोषणा की गई। एयर मार्शल संदीप सिंह को वायु सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे एयर मार्शल वीआर चौधरी का स्थान लेंगे, जिन्हें नया वायु सेनाध्यक्ष बनाया गया है। चौधरी 30 सितंबर को अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे। वायु सेना में यह बदलाव एयर चीफ मार्शन आरकेएस भदौरिया की सेवानिवृत्ति की पृष्ठभूमि में किया जा रहा है।

loksabha election banner

वायु सेना प्रमुख के तौर पर भदौरिया का दो वर्षो का कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। वर्तमान पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण को अब चीफ आफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के लिए एकीकृत रक्षा स्टाफ (सीआइएससी) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे पिछले छह वर्षो में सीआइएससी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने वाले वायु सेना के पहले अधिकारी हैं।

चीफ आफ डिफेंस स्टाफ के तहत तीनों सेनाओं के मामलों को देखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पश्चिमी वायु कमान में कृष्णा की जगह एयर मार्शल अमित देव नए कमांडर होंगे। देव इस समय पूर्वी वायु कमान के प्रमुख हैं। दिल्ली स्थित नए कार्यालय में उनका कार्यकाल लगभग छह महीने का होगा। पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी कमान में नियुक्तियों की घोषणा अभी की जानी है। इनको लेकर शीघ्र आदेश जारी होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.