विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं नए IAF चीफ आशुतोष दीक्षित? 3500 घंटे उड़ान का अनुभव

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:18 PM (IST)

सरकार ने वाइस चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर 2026 से भारतीय वायुसेना का 29वां चीफ ऑफ एयर स्टाफ नियुक्त किया है।

आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर 2026 से 29वें IAF चीफ होंगे

आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर 2026 से 29वें IAF चीफ होंगे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर 2026 से एयर चीफ मार्शल के पद पर नियुक्त किया है।

वे भारतीय वायुसेना के 29वें चीफ ऑफ एयर स्टाफ होंगे। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित मौजूदा एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

3500 घंटे से ज्यादा का फ्लाइंग अनुभव

एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के तौर पर 3500 घंटे से ज्यादा का फ्लाइंग अनुभव रखने वाले एयर मार्शल दीक्षित ने CISC, HQ IDS और AOC-in-C, सेंट्रल एयर कमांड जैसे अहम ऑपरेशनल और स्ट्रैटेजिक पदों पर काम किया है।

एयर मार्शल के पास मिराज-2000, मिग के अलग-अलग वर्जन, HPT-32, An-32, एव्रो, किरण, जगुआर, IL-78, हॉक और तेजस जैसे कई एयरक्राफ्ट उड़ाने का अनुभव है।

इन अहम ऑपरेशन का रह चुके हिस्सा 

लगभग चार दशक के अपने सर्विस करियर के दौरान, वे कई ऑपरेशन और एक्सरसाइज में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, जैसे ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर।

सेना में स्वदेशी LCA तेजस और दूसरे स्वदेशी एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए मशहूर एयर मार्शल दीक्षित से उम्मीद है कि वे सरकार की 'आत्मनिर्भरता' पहल को और आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें- युद्ध में शहीद सैनिक की पत्नी प्रियंका की वायुसेना में होगी वापसी, ट्रेनिंग के बाद स्क्वाड्रन लीडर पद पर होंगी बहाल

यह भी पढ़ें- काशी के नभ में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य: नमो घाट पर होगा एयर शो का आयोजन, सीएम योगी ने परखीं तैयारियां