विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही एयर इंडिया की फ्लाइट में दिखा चमगादड़, जानें- फिर क्या हुआ

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
Published: Fri, 28 May 2021 07:12 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 07:46 PM (IST)

एयर इंडिया के विमान ने तड़के गुरूवार 220 पर न्यूवार्क (अमेरिका) के लिए उड़ान भरी थी। विमान को उड़े करीब ...और पढ़ें

उड़ाने भरने के 30 मिनट बाद फ्लाइट में चमगादड़ देखा गया
उड़ाने भरने के 30 मिनट बाद फ्लाइट में चमगादड़ देखा गया

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के आइजीआइ एयर पोर्ट पर एक अजीब हादसा सामने आया। गुरुवार रात को एयर इंडिया का एक विमान अपनी उड़ान भर चुका था, कि तभी विमान के अंदर एक चमगादड़ नजर आया। विमान में चमगादड़ का पता लगने के बाद विमान को आधे घंटे बाद वापस एयर पोर्ट में लैंड करा दिया गया। 

एयर इंडिया के विमान ने तड़के 2:20 पर न्यूवार्क (अमेरिका) के लिए उड़ान भरी थी। विमान को उड़े करीब 30 मिनट हो चुके थे और इसके बाद अंदर एक चमगादड़ नजर आया। पायलट ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया। एयर इंडिया के अधिकारी बताया कि AI-105 DEL-EWR विमान के लिए लोकल स्टैंडबाय इमर्जेंसी घोषित की गई थी और विमान को वापस उतारा गया। वापसी पर पता चला कि केबिन में क्रू मेंबर्स ने चमगादड़ देखा। वन्यजीव विभाग के कर्मियों को इसे निकालने के लिए बुलाया गया। विमान को लगभग 3:55 बजे सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया गया।

विमान में धुआं करने के बाद मरा चमगादड़

इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि विमान में धुआं करने के बाद मरे हुए चमगादड़ को निकाला गया। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी  बताया कि एयर इंडिया के B777-300ER एयरक्राफ्ट VT-ALM का संचालन दिल्ली से न्यूवार्क के बीच होता है। केबिन में चमगादड़ दिखने की वजह से विमान को वापस उतारा गया।