विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से कोलकाता जा रहे एअर इंडिया के विमान में खराबी, 155 KM प्रति घंटे की रफ्तार के दौरान पायलट ने लगाया ब्रेक और फिर...

Published: Mon, 21 Jul 2025 08:39 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jul 2025 09:13 PM (IST)

दिल्ली से कोलकाता जा रही एअर इंडिया की उड़ान AI2403 में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा। रनवे ...और पढ़ें

दिल्ली से कोलकाता जा रहे एअर इंडिया के विमान में खराबी। (फाइल फोटो)
दिल्ली से कोलकाता जा रहे एअर इंडिया के विमान में खराबी। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से कोलकाता जा रहे एअर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण उसके टेकऑफ को रोकना पड़ा। इससे पहले आज मुंबई में लैंडिंग के दौरान भी एक एअर इंडिया का विमान लैंडिग के दौरान रवने से फिसल गया था।

दरअसल, दिल्ली से कोलकाता जा रहे एक ने उड़ान भरने के लिए रनवे पर रफ्तार भरी थी। इस दौरान विमान किसी तकनीकी खराबी के बारे में पता चला। इस दौरान विमान को 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पायलट द्वारा ब्रेक लगाने के बाद उड़ान रोकनी पड़ी।

विमान में आई खराबी के कारण टालना पड़ा टेकऑफ

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 21 जुलाई 2025 को दिल्ली से कोलकाता के लिए उड़ान संख्या AI2403 को आज शाम बाद में रवाना करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है, जो टेक-ऑफ रोल के दौरान पाई गई तकनीकी समस्या के कारण आवश्यक था।

उन्होंने कहा कि कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए टेक-ऑफ को रोकने का निर्णय लिया। सभी यात्री उतर चुके हैं और दिल्ली में हमारे ग्राउंड सहयोगी उन्हें सहायता प्रदान कर रहे हैं। (इनपुट एएनआई के साथ)