यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एअर इंडिया के प्लेन में कांग्रेस सांसद थे सवार... लेकिन टेकऑफ से पहले हुआ कुछ ऐसा, रोकनी पड़ गई फ्लाइट
कोचीन से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान रोक दी गई। पायलट ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली के लिए टेकऑफ करने वाली थी फ्लाइट
- कोचीन एयरपोर्ट से विमान को करना था टेकऑफ
- एयरलाइन समस्या का समाधान करने में जुटी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया के एक विमान में एक बार फिर तकनीकी दिक्कत सामने आई है। ये प्लेन कोचिन से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था। लेकिन टेकऑफ से कुछ देर पहले ही पायलट को विमान में तकनीकी दिक्कत दिखाई पड़ी। इसके बाद उसने एटीसी से संपर्क किया।
तत्परता दिखाते हुए फ्लाइट के टेकऑफ को रोक दिया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि एअर इंडिया इस समस्या का समाधान करने में जुटी है और यात्रियों के लिए अल्टरनेट फ्लाइट की व्यवस्था कर दी गई है। एयरलाइन ने कहा कि कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। विमान में सवार यात्रियों में लोकसभा सदस्य और कांग्रेस नेता हिबी ईडन भी शामिल थे।
आबू धाबी जाने वाले विमान में भी दिक्कत
इसके पहले जयपुर से आबू धाबी जाने वाले विमान में शनिवार को तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को चार घंटे विमान में ही बैठाए रखा गया। इसके बाद यात्रियों को विमान से उतारकर हवाई अड्डे पर बैठाया गया। रविवार सुबह तक विमान ठीक नहीं हुआ तो यात्रियों को होटल में ठहराया गया।
एतिहाद एयरलाइंस की फ्लाइट ईवाइ- 327 को शनिवार रात 9:35 बजे उड़ान भरनी थी। सभी यात्री विमान में सवार हो चुके थे। अचानक विमान में खराबी आ गई। पायलट ने हवाई अड्डा प्राधिकरण से संपर्क कर विमान उड़ाने में असमर्थता जताई। चार घंटे तक तकनीकी कर्मचारी विमान को ठीक करने में जुटे रहे। लेकिन समस्या ठीक नहीं हुई।
(न्यूज एजेंसी एएनआई इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- MP News: लैंडिंग के दौरान एअर इंडिया के विमान में लगे जोरदार झटके, बाहर आईं लाइफ जैकेट
