विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air India की दो फ्लाइट्स में आई दिक्कतें, टोक्यो से दिल्ली आ रही फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग; दूसरी लौटी मुंबई

Published: Sun, 29 Jun 2025 10:52 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jun 2025 02:13 AM (IST)

दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI357 को कैबिन में गर्मी के कारण कोलकाता में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। ...और पढ़ें

एअर इंडिया की दो फ्लाइट्स में आई दिक्कतें (फाइल फोटो)
एअर इंडिया की दो फ्लाइट्स में आई दिक्कतें (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एअर इंडिया की दो फ्लाइट में आई तकनीकी दिक्कत
  2. चेन्नई जा रही फ्लाइट को वापस लौटाना पड़ा मुंबई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टोक्यो के हानेडा एअरपोर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI357 की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। कैबिन के अंदर लगातार गर्मी महसूस होने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने फ्लाइट को कोलकाता की ओर डायवर्ट करने का फैसला लिया।

यह विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइन था। एअर इंडिया की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि फ्लाइट को कोलकाता में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है।

एअर इंडिया ने यहा भी कहा कि यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए सभी जरूरी मदद दी जा रही है। यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

चेन्नई जा रही फ्लाइट वापस लौटी मुंबई

इसी तरह शुक्रवार 27 जून को मुंबई से चेन्नई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI639 को टेक-ऑफ के बाद वापस मुंबई लौटाना पड़ा। उड़ान के दौरान विमान के कैबिन में जलने के बदबू आने की शिकायत मिली थी।

एअर इंडिया के अनुसार, पायलट और क्रू ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए विमान को मुंबई वापस लाने का फैसला किया। यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया ताकि किसी संभावित खतरे से बचा जा सके।

एअर इंडिया की प्रतिक्रिया

एअर इंडिया ने दोनों घटनाओं में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और समय रहते एहतियातन कदम उठाए। कंपनी ने कहा है कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही विमान को फिर से सेवा में लाया जाएगा।

Railway News: अब ट्रेन रवाना होने से 8 घंटे पहले तैयार होगा रिजर्वेशन चार्ट, इन नियमों में भी हुआ बदलाव