एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी के कारण आइजीआइ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 74 यात्री सवार थे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भुवनेश्वर से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी के कारण आइजीआइ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 74 यात्री सवार थे।
एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआइ-474 ने बुधवार की रात करीब 9 बजे भुवनेश्वर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता तब चला जब फ्लाइट दिल्ली पहुंचने वाली थी। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (लोकल स्टेंडबाई) कराने की इजाजत मांगी।
लैंडिंग की इजाजत मिलते ही रात करीब 11 बजे रनवे संख्या 29/11 पर फ्लाइट को सुरक्षित उतार लिया गया। विमान का हाईड्रोलिक सिस्टम काम नहीं कर रहा था। जिसके कारण तकनीकी खराब आई थी।
POK में सर्जिकल स्ट्राइकः तो भारत ने पाक पर चढ़ाई के लिए चेंज कर दिया है गियर
म्यांमार से PoK तक आतंकियों के खात्मे में 'थिंक टैंक' की भूमिका में NSA डोभाल