यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एअर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद दुबई डायवर्ट, वियना से नई दिल्ली आ रहा था विमान
ऑस्ट्रिया के वियना से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे दुबई की ...और पढ़ें

एअर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद दुबई डायवर्ट (फाइल)
HighLights
एअर इंडिया की फ्लाइट दुबई डायवर्ट
तकनीकी खराबी के कारण हुआ डायवर्जन
सुरक्षित उतरा विमान, यात्री सुरक्षित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के वियना से नई दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण दुबई डायवर्ट करना पड़ा। विमान दुबई में सुरक्षित उतर गया। तकनीकी टीम के क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट को फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी गई है।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि नौ अक्टूबर को वियना से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एआइ 154 को संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण दुबई डायवर्ट कर दिया गया था।
प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्रियों को देरी के बारे में सूचित कर दिया गया था, उन्हें जलपान उपलब्ध कराया गया और फ्लाइट भारतीय समयानुसार सुबह 8:45 बजे रवाना हुई।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि अप्रत्याशित देरी के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। एअर इंडिया में यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)