एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, सभी यात्री सुरक्षित
आज सुबह भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग हुई। एयर इंडिया का यह विमान भोपाल से मुबंई जा रहा था। इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण फ्लाइट 634 की इमरजेंसी लैंडिग की गई।
भोपाल। आज सुबह भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग हुई। एयर इंडिया का यह विमान भोपाल से मुबंई जा रहा था। इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण फ्लाइट 634 की इमरजेंसी लैंडिग की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान भरते समय एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट एआई-634 के विंग में पक्षी घुस गया और पक्षी टकराने से दाएं इंजन के विंग में खराबी आई है। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। इस दौरान उसमें 129 यात्री सवार थे। इसके बाद फ्लाइट एआई 634 को कैंसल कर दिया गया।
पढ़ें: केबिन में धुआं उठने पर आपात स्थिति में उतरा एयर का विमान