एयर इंडिया के विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित
दिल्ली से कोच्चि जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में तकनीकी खराबी के बाद भोपाल में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। विमान में 70 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैंं।
नई दिल्ली। दिल्ली से कोच्चि जा रही एयर इंडिया केे विमान की मध्य प्रदेश के भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी के बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फिलहाल विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं।
प्राप्त खबर के मुताबिक, विमान में 70 यात्री सवार थे। भोपाल में एयरपोर्ट पर लैंडिग के बाद सभी यात्रियों को तुरंत विमान से उतार लिया गया।
दिल्ली से कोच्चि जाने वाली इस फ्लाइट की संख्याा AI-035 बताई जा रही है।
ये भी पढ़ेंः ...जब आसमान में आपस में टकराने से बची दो फ्लाइट
कोच्चि जा रहे एक यात्री ने बताया कि विमान के पायलट को कार्गो में धुआं उठने की जानकारी मिली थी। इसके बाद भोपाल एयरपोर्ट सबसे नजदीक होने की वजह से यहां विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि जब इसकी जांच पड़ताल कराई गई तो ऐसा कुछ भी नहीं निकला।
ये भी पढ़ेंः भुवनेश्वर: विस्तारा एयरलाइंस के विमान से पक्षी टकराया, सभी यात्री सुरक्षित
उधर अभी एयरपोर्ट प्रबंधन और एयर इंडिया की तरफ से इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। विमान में सवार सभी यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोका गया है। यात्रियों को बताया गया है कि तकनीकी दिक्कत दूर होने के बाद विमान को कोच्चि के लिए रवाना किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः आदिवासी कार्यकर्ता को एयर इंडिया के विमान से उतारा गया