तकनीकी खराबी के चलते एयर इंडिया के विमान की अहमदाबाद में आपात लैंडिंग
एयर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी के चलते अमहदाबाद एयरपोर्ट पर आपातकाल लैंडिंग करवाई गई है
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 07:07 PM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। मुंबई से अहमदाबाद, लंदन और न्यूयॉर्क को जाने वाले एयर इंडिया के विमान की तकनीकी खराबी के चलते अमहदाबाद एयरपोर्ट पर आपातकाल लैंडिंग हुई है, इस दौरान विमान में 2 बच्चों और 10 दिव्यांगों सहित 130 यात्री सवार थे। एयर इंडिया फ्लाइट एआइ 031/172 (मुंबई -अहमदाबाद-लंदन-न्यूयॉर्क) विमान को तकनीकी खराबी के चलते अहमदाबाद में 4 बजकर 50 मिनट पर उतारा गया।
लंदन और न्यूयॉर्क जाने वाले यात्रियों को दिल्ली और मुंबई भेजा जाएगा। 110 लोगों को अहमदाबाद के स्थानीय होटल में ठहराया गया है जबकि 20 यात्रियों ने अपने घर वापस जाने का निर्णय लिया अब ये विमान मंगलवार की सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर लंदन के लिए उड़ान भरेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें