विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब में तनाव के बीच Air India और एअर इंडिया एक्सप्रेस का फैसला, रियाद की उड़ानें रद करने की अवधि बढ़ाई

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:21 PM (IST)

सऊदी अरब में बदलते हालात के मद्देनजर एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद आने-जाने वाली उड़ानों के परिचालन को रद रखने की अवधि बढ़ा दी है।

रियाद की उड़ानें रद करने की अवधि बढ़ाई।

रियाद की उड़ानें रद करने की अवधि बढ़ाई।

HighLights

  1. एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद उड़ानें रद्द कीं।

  2. उड़ानें 14 और 15 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी।

  3. हूती हमलों के कारण सऊदी अरब में तनाव बढ़ा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब में बदलते हालात के मद्देनजर एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद आने-जाने वाली उड़ानों का परिचालन रद रखने की अवधि बढ़ा दी है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 14 अक्टूबर तक, जबकि एअर इंडिया की उड़ानें 15 अक्टूबर तक रद रहेंगी। दोनों एयरलाइंस ने पहले 10 अक्टूबर तक उड़ानें रद करने की घोषणा की थी।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों विमानन कंपनियां क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और घटनाक्रम का आकलन कर रही हैं। प्रभावित यात्रियों को टिकट रद कराने पर पूरा रिफंड दिया जा रहा है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदलने का विकल्प भी दे रही है। एअर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोच्चि, कन्नूर और कोझिकोड से रियाद के लिए साप्ताहिक 16 उड़ानें संचालित करती है।

वहीं, एअर इंडिया दिल्ली और मुंबई से रियाद के लिए सप्ताह में सात उड़ानें चलाती है। अकासा एयर ने भी रियाद की उड़ानें 11 अक्टूबर तक रद कर दी हैं। इस सप्ताह रियाद और आभा स्थित सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हूती लड़ाकों के हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ा है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)