वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में लापता, कार्बी आंगलॉन्ग जिले में सर्च ऑपरेशन शुरू
भारतीय वायु सेना का एक सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान गुरुवार शाम असम में रडार से लापता हो गया है। यह ...और पढ़ें

Su-30 MKI फाइटर जेट लापता: असम में विमान का रडार से संपर्क टूटा (फोटो- एक्स)
HighLights
वायु सेना ने विमान के लापता होने की पुष्टि करते हुए तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया
विमान का पता लगाने के लिए वायु सेना की एक विशेष टीम को तैनात किया गया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना का एक सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान गुरुवार शाम असम में रडार से लापता हो गया है।
यह विमान असम के जोरहाट से एक नियमित मिशन के लिए उड़ान भरने के बाद शाम लगभग 7:42 बजे ग्राउंड कंट्रोल से अपना संपर्क खो बैठा।
वायु सेना ने विमान के लापता होने की पुष्टि करते हुए तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान का रडार संपर्क असम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाके में टूटा है।
स्थानीय निवासियों ने शाम करीब 7:00 बजे चोखिहोला क्षेत्र के पास एक तेज धमाके की आवाज सुनने और पहाड़ियों से धुआं उठते देखने का दावा किया है, जिससे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है।
गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ ने पुष्टि की है कि स्थिति का आकलन करने और विमान का पता लगाने के लिए वायु सेना की एक विशेष टीम को तैनात किया गया है।
