विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणतंत्र दिवस पर वायुसेना का 'सिंदूर वाला प्लान', आसमान में राफेल-मिग-29 समेत ये विमान बनाएंगे खास फॉर्मेशन

Published: Thu, 22 Jan 2026 07:49 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2026 07:50 PM (IST)

गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय वायुसेना का फ्लाईपास्ट बेहद खास होगा। इसमें राफेल, सू-30, जगुआर और मिग-29 जैसे लड़ाकू विमान ...और पढ़ें

गणतंत्र दिवस पर वायुसेना का सिंदूर वाला प्लान आसमान में राफेल-मिग-29 समेत ये विमान बनाएंगे फॉर्मेशन (फाइल फोटो)

गणतंत्र दिवस पर वायुसेना का सिंदूर वाला प्लान आसमान में राफेल-मिग-29 समेत ये विमान बनाएंगे फॉर्मेशन (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार भारतीय वायुसेना का फ्लाईपास्ट बेहद खास होने जा रहा है। वायु सेना के फ्लाईपास्ट में राफेल, सू-30, जगुआर और मिग-29 लड़ाकू विमान एक विशेष फार्मेशन 'सिंदूर' प्रदर्शित करेंगे।

फ्लाईपास्ट में 29 विमान शामिल होंगे, जिनमें चार परिवहन विमान और नौ हेलीकाप्टर हैं। इन विमानों द्वारा सिंदूर, ध्वज, प्रहार, गरुड़, अर्जन, वरुण और वज्रंग सहित विभिन्न फार्मेशन प्रदर्शित किए जाएंगे। 'सिंदूर' फार्मेशन उड़ान में दो राफेल जेट, दो मिग-29, दो सू-30 और एक जगुआर विमान शामिल होंगे।

खास होगा गणतंत्र दिवस समारोह

ये सभी लड़ाकू विमान सिंदूर अभियान का हिस्सा थे। उड़ान में शामिल होने वाले अन्य विमान उन्नत हल्के हेलीकाप्टर (एएलएच), अपाचे हेलीकाप्टर, नौसेना के पी8आइ समुद्री निगरानी विमान और एमआइ-17 हेलीकाप्टर हैं

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आतंकी बुनियादी ढांचे पर हवाई हमले किए गए।


भारत सोमवार को अपना 77वां गणतंत्र दिवस अपनी सैन्य शक्ति के भव्य प्रदर्शन के साथ मनाएगा, जिसमें विशिष्ट परेड टुकडि़यां, मिसाइलें और स्वदेशी हथियार प्रणालियां शामिल होंगी। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन परेड में मुख्य अतिथि होंगे।

'क्या है G-RAM-G, मुझे नहीं पता', राहुल के बयान पर भाजपा बोली- ये एंटी हिंदू हैं