विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वायुसेना प्रमुख ने एनसीसी कैडेट के साथ भरी उड़ान, कलाबाजियों और तीखे मोड़ों का कराया अभ्यास

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:28 PM (IST)

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हैदराबाद में एनसीसी कैडेट जक्कुला तेजस्वी रेड्डी के साथ किरण प्रशिक्षण विमान में उड़ान भरी।

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने एनसीसी कैडेट के साथ उड़ान भरी

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने एनसीसी कैडेट के साथ उड़ान भरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। आसमान में उड़ान भरने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मिसाल पेश की। उन्होंने 20 अक्टूबर को हैदराबाद के पास दुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में एनसीसी की सीनियर विंग की कैडेट जक्कुला तेजस्वी रेड्डी के साथ किरण प्रशिक्षण विमान में उड़ान भरी।

इस दौरान उन्होंने कैडेट को विमान की कार्यप्रणाली समझाई और उड़ान की विभिन्न कलाबाजियों का अनुभव कराया। रक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उड़ान से पहले तेजस्वी को काकपिट से परिचित कराया गया। उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के साथ इजेक्शन प्रक्रिया समझाई गई और चिकित्सकीय जांच भी की गई।

विमान में सवार होने से पहले वायुसेना प्रमुख ने इंजन, विमान के प्रमुख हिस्सों, काकपिट प्रक्रियाओं और सुरक्षा प्रणालियों के बारे में बताया।उड़ान के दौरान उन्होंने अलग-अलग कोणों और तीखे मोड़ों की जानकारी दी।

साथ ही अपने मार्गदर्शन में कैडेट को इन कलाबाजियों का अभ्यास करने का अवसर भी दिया। इस अनुभव से तेजस्वी को विमानन की व्यावहारिक जानकारी मिली और विमान चालक बनने के उनके सपने को प्रोत्साहन मिला।

सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले 20 अक्टूबर को ही एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने वायुसेना अकादमी में एचजेटी-16 किरण एमके-1 प्रशिक्षण विमान से अपनी अंतिम उड़ान भी भरी। इस दौरान उनके साथ उनके पहले उड़ान प्रशिक्षक, सेवानिवृत्त विंग कमांडर वीएस कोचर मौजूद थे।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)