यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
COVID19 vaccine: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक ट्वीट में कहा कि टीकाकरण आपको कोविड से सुरक्षा में मदद करता है और बाकियों ...और पढ़ें

हैदराबाद, एएनआई। देश में बढ़ रहे कोराना वायरस के बीच आज हैदराबाद में सोमवार को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक ट्वीट में कहा कि टीकाकरण आपको कोविड से सुरक्षा में मदद करता है और बाकियों के लिए खतरा भी कम होता है। ओवैसी ने कहा कि जो लोग टीकाकरण के लिए योग्य हैं, वो जल्द से जल्द अपॉइंटमेंट लेकर वैक्सीन लगवा लें। उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि उन्हें कोविशील्ड दी गई है या कोवैक्सीन। ओवैसी ने कंचनबाग के ओवैसी हॉस्पिटल में टीका लगवाया।
बता दें कि 1 मार्च को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन लगवाई थी, तब ओवैसी ने पूछा था कि यह एक संयोग है कि उन्हें भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली डोज लगी। तब उन्होंने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड पर जर्मनी की सरकार के एक दावे का हवाला देते हुए सरकार से स्थिति साफ करने को कहा था।
