विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडिया, इंडियन और नेशनल जैसे शब्द नाम से हटाए प्राइवेट कॉलेज, AICTE का कड़ा निर्देश

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:34 PM (IST)

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) ने निजी उच्च शिक्षण संस्थानों को अपने नाम से 'इंडिया', 'इंडियन' और 'नेशनल' जैसे शब्दों को हटाने का निर्देश दिया है।

एआइसीटीई ने निजी संस्थानों को नाम बदलने को कहा

एआइसीटीई ने निजी संस्थानों को नाम बदलने को कहा

HighLights

  1. एआइसीटीई ने निजी संस्थानों को नाम बदलने को कहा

  2. 'इंडिया', 'इंडियन', 'नेशनल' शब्द हटाने का निर्देश

  3. छात्रों में सरकारी होने का भ्रम दूर होगा

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अपने नाम के साथ इंडिया, इंडियन व नेशनल जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके छात्रों के बीच खुद के सरकारी होने का भ्रम फैलाने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) ने चेताया है और कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र के शुरू होने पहले वह अपने नाम से इन शब्दों को हटा लें या नाम बदल लें, अन्यथा वह इन शब्दों को खुद ही हटा देगा।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि नामों के बदलाव से उन्हें पूर्व में दी गई मंजूरी पर कोई असर नहीं होगा। हालांकि इसके लिए जरूरी नियमों व शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।

एआइसीटीई ने निजी संस्थानों को नाम बदलने को कहा

एआइसीटीई ने यह सख्ती तब दिखाई है, जब दिसंबर 2025 में उसकी ओर से इसे लेकर दिए गए निर्देश के बाद भी उससे संबद्ध बड़ी संख्या में निजी उच्च शिक्षण संस्थानों ने इसका इस्तेमाल बंद नहीं किया या फिर उन्हें हटाया नहीं है।

ऐसे में एआइसीटीई ने अपने से संबद्ध देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखकर इन शब्दों के हो रहे इस्तेमाल को लेकर चेताया है।

एआइसीटीई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक देश में उससे संबद्ध करीब दो सौ निजी उच्च शिक्षण संस्थान है, जो अपने नाम के साथ इन शब्दों का किसी न किसी रूप में इस्तेमाल कर रहे है। जिससे छात्रों के बीच एक भ्रम की स्थिति पैदा होती है। नियमों के तहत इन शब्दों का इस्तेमाल सिर्फ सरकार की मंजूरी के बाद भी कोई संस्थान कर सकता है।

छात्रों में सरकारी होने का भ्रम दूर होगा

एआइसीटीई के मुताबिक उनके नियमों व प्रतीक और नाम (अनुचित उपयोग की रोकथाम) अधिनियम 1950 के तहत सरकार की अनुमति के बगैर इंडिया, इंडियन और नेशनल जैसे नामों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

मौजूदा समय में इन शब्दों की इस्तेमाल राष्ट्रीय महत्व के सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों के नामों के साथ ही किया जाता है। जैसे इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी (आइआइटी),इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (आइआइएम) , इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इनफार्मेंशन टेक्नालाजी (ट्रिपलआइटी),नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी (एनआइटी) आदि शामिल है।