Move to Jagran APP

Ayodhya Case Verdict 2019: देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम- यूपी, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, जम्मू में स्कूल-कॉलेज बंद

Ayodhya Verdict उत्तर प्रदेश कर्नाटक मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सभी शैक्षणिक संस्थान शनिवार को बंद रहेंगे।

By Manish PandeyEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 09:00 AM (IST)
Ayodhya Case Verdict 2019: देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम- यूपी, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, जम्मू में स्कूल-कॉलेज बंद
Ayodhya Case Verdict 2019: देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम- यूपी, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, जम्मू में स्कूल-कॉलेज बंद

 नई दिल्ली, प्रेट्र। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए देश भर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रधान न्यायाधीश समेत संविधान पीठ में शामिल सभी जजों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी दिल्ली और मुंबई में भी सुरक्षा बलों को अत्यधिक सतर्क रहने को कहा गया है। दोनों ही जगहों पर धारा 144 लगा दी गई है। दिल्ली में निजी स्कूलों को भी बंद रखने की सलाह दी गई है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।

loksabha election banner

फैसला सुनाने वाली संविधान पीठ में शामिल अन्य चारों जजों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी नजर रखी जा रही है। किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या को किले में बदल दिया गया है। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। पीएसी और अर्धसैनिक बलों की 60 कंपनियां तैनात की गई है। प्रत्येक कंपनी में 90-125 जवान हैं। रामजन्मभूमि, राम जन्मभूमि न्यास और अन्य इलाकों में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शहर में जगह-जगह लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। एडीजी (अभियोजन) आशुतोष पांडे ने कहा कि अयोध्या में राम लला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने भी अर्धसैनिक बलों के चार हजार जवानों को उत्तर प्रदेश भेजा है। रेलवे पुलिस ने अपने जवानों की छुटिट्यां रद कर दी है और 78 बड़े स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

मुंबई में 18 नवंबर तक निषेधाज्ञा लागू

महाराष्ट्र में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। मुंबई में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यहां 18 नवंबर तक निषेधाज्ञां लगा दी है। पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह एकत्र होने पर रोक लगा दई गई है।

मप्र में आज स्कूल बंद

मध्य प्रदेश सरकार ने भी सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को सभी स्कूल,कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। राजस्थान सरकार ने भी पुलिस के साथ ही सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा है।

जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लगा दी गई है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक स्थान पर एक साथ पांच से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाई गई है। स्कूल-कॉलेजों को भी बंद रखने को गया है। कर्नाटक सरकार ने भी शनिवार को स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.