पूर्व वायु सेना अध्यक्ष त्यागी की विदेश यात्रा पर हाई कोर्ट की रोक
न्यायमूर्ति आइएस मेहता ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाते हुए पूर्व वायुसेना प्रमुख एस पी त्यागी की विदेश यात्रा रद कर दी।
जासं, नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीद सौदे में धांधली के आरोपी वायु सेना के पूर्व अध्यक्ष एसपी त्यागी की विदेश यात्रा पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है।
इससे पहले 24 मई को ट्रायल कोर्ट ने त्यागी की याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें इंडोनेशिया जाने की इजाजत दे दी थी। इस आदेश के खिलाफ सीबीआइ ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि अगर उन्हें विदेश यात्रा की इजाजत दी गई तो वह सुबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सीबीआइ को जांच में पूरा सहयोग देंगे: अशोक गजपति राजू
न्यायमूर्ति आइएस मेहता ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाते हुए विदेश यात्रा रद कर दी। सीबीआइ का आरोप है कि पूर्व वायु सेना अध्यक्ष ने चचेरे भाई (कजन) संजीव त्यागी के साथ मिलकर 12 वीवीआइपी हेलिकॉप्टर के खरीद सौदे में धांधली की। ब्रिटेन की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के योग्य नहीं होने के बावजूद भी उसे गलत तरीके से खरीद के ठेके दे दिए गए थे। फिलहाल दोनों आरोपी जमानत पर हैं।
यह भी पढ़ें: वॉटर टैंक उद्घाटन के दौरान BJD सांसद जय पांडा पर फेंके गए अंडे