सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक दुस्साहस करता तो हम तैयार थे : हुड्डा
कार्रवाई के समय वह उसी उत्तरी कमान के कमांडिंग ऑफीसर थे जिसकी देखरेख में कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।
By Vikas JangraEdited By: Published: Sun, 01 Jul 2018 10:51 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 10:51 PM (IST)
नई दिल्ली [आइएएनएस]। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अगर पाकिस्तानी सेना हिम्मत दिखाती तो हम उससे निपटने के लिए तैयार थे। यह बात रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कही है। कार्रवाई के समय वह उसी उत्तरी कमान के कमांडिंग ऑफीसर थे, जिसकी देखरेख में कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।
पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में सेना के घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा एक बार फिर उठने के मौके पर हुड्डा ने कहा है कि वैसे तो पाकिस्तानी सेना की क्षमता बहुत सीमित है। लेकिन वह जवाब देने की कोशिश करती तो भारतीय सेना उससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। यह सर्जिकल स्ट्राइक 2016 में हुई थी।
सेना की तैयारियों के बारे में चर्चा न करते हुए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि हम हर स्थान पर जवाब देने के लिए तैयार थे। हमें पता था कि पाकिस्तान भारत से युद्ध नहीं लड़ सकता। क्योंकि उसकी क्षमता सीमित है। बावजूद इसके भारतीय सेना हर स्थिति के लिए तैयार थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें