शारीरिक संबंध बनाने के बाद अंतर वस्त्र छिपा लेती थी सीएसपी की पत्नी, जानिए- क्या है मामला
सीएसपी की पत्नी के खिलाफ दिल्ली निवासी मेजर अंकुर ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने थाने में बयान भी दर्ज करवा दिए हैं।
नईदुनिया, इंदौर। खुद को अविवाहित बताकर दिल्ली के मेजर से शादी करने वाली इंदौर के सीएसपी की पत्नी के खिलाफ पीडि़त मेजर ने पुलिस को बयान दर्ज करवा दिए हैं। उसने अधिकारियों से मुलाकात की और कहा कि साजिश में सीएसपी और उसकी दो बेटियां भी शामिल हैं। इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी जाल में फंसाया है।
दिल्ली निवासी मेजर अंकुर बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने थाने में बयान भी दर्ज करवा दिए हैं। अंकुर ने कहा कि सीएसपी की पत्नी ने खुद को अविवाहित बताया और सोशल मीडिया पर अकाउंट बना कर दोस्ती की। उसने आर्य समाज में शादी की और फर्जी अंकसूची से शादी का प्रमाणपत्र बनवा लिया।
मेजर ने कहा कि महिला ब्लैकमेल करने की साजिश रच चुकी थी। वह शादी के बाद दिल्ली आई तो शारीरिक संबंध के बाद अंतर वस्त्र छुपा लेती थी। उसे पता था कि साजिश का पर्दाफाश होने पर दुष्कर्म के केस में फंसा सकती है। अंकुर के पिता सतीश सिंह के अनुसार महिला ने पहले भी लोगों को फंसाया है। लेकिन, बदनामी के डर से कोई सामने नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़ेंः CSP की पत्नी ने मेजर पर दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस, अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
यह है मामला
फर्जी शादी का यह हाई प्रोफाइल ड्रामा 19 जनवरी को उस वक्त सामने आया था, जब दिल्ली निवासी मेजर अंकुर सिंह ने पुलिस में शिकायत की थी कि इंदौर में पदस्थ रहे एक सीएसपी की पत्नी और महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी ने खुद को कुंवारी बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ आर्य समाज में शादी कर ली।
शिकायत में अंकुर सिंह ने यह भी कहा था कि सीएसपी की पत्नी से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। उसने खुद की उम्र 24 साल बताई थी, जबकि वह 46 साल की है। महिला अधिकारी ने भी मेजर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ेंः CSP की पत्नी ने कुंआरी बन मेजर से रचाई शादी, बेटियों को बताया बहन और फिर...