Move to Jagran APP

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 62 दिन बाद एक लाख से नीचे आए नए मामले, 2094 की मौत

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 62 दिन बाद नए मामले एक लाख से नीचे आए हैं। पिछले 25 दिनों से नए मामलों से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इसके चलते सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी आ रही है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 01:58 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 01:58 AM (IST)
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 62 दिन बाद एक लाख से नीचे आए नए मामले, 2094 की मौत
24 घंटे में मिले 85 हजार से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले एक लाख घटे।

जेएनएन, नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 62 दिन बाद नए मामले एक लाख से नीचे आए हैं। पिछले 25 दिनों से नए मामलों से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इसके चलते सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी आ रही है। मरने वालों की संख्या भी घटकर दो हजार के करीब आ गई है। हालांकि, कोरोना संक्रमण के चलते कुल मृतकों की संख्या साढ़े तीन लाख से ज्यादा (3,51,186) हो गई है।

loksabha election banner

24 घंटे में मिले 85 हजार से ज्यादा नए केस, 2094 की मौत

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सोमवार रात 12 तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 85,979 नए मामले मिले हैं। इससे पहले छह अप्रैल को एक लाख से कम (96,982) मामले मिले थे। इस दौरान 2,094 और लोगों की जान गई है। इस दौरान सक्रिय मामलों में एक लाख से ज्यादा की कमी आई है।

दक्षिण भारत में नए मामलों में आई गिरावट, केरल में मामले घटे, मौतें बढ़ीं

दक्षिण भारत के राज्यों में भी नए मामलों में गिरावट आने लगी है। तमिलनाडु में भी 20 हजार से कम केस मिले हैं। केरल में नए मामलों की संख्या 10 हजार से नीचे आ गए है, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ रही है। राज्य में 211 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 351, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 340-340 और बंगाल में 103 लोगों की जान गई है। शेष प्रत्येक राज्य में मरने वालों की संख्या सौ से कम है।

सोमवार रात 12 बजे तक के आंकड़े

नए मामले      85,979

कुल मामले   2,89,95,633

मौतें            2,094

कुल मौतें     3,51,323

सक्रिय मामले 12,97,988

ठीक हुए   1,83,718

कुल ठीक हुए  2,73,34,770

सुबह आठ बजे तक के आंकड़े

संक्रमण दर   6.34 फीसद

साप्ताहिक संक्रमण दर 6.21 फीसद

ठीक होने की दर 93.94 फीसद

मृत्यु दर   1.21 फीसद

जांचें (शनिवार) 15,87,589

कुल जांचें 36,63,34,111

ज्यादा नए केस वाले राज्य :

राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)

तमिलनाडु 19,448 22.56

कर्नाटक 11,958 27.07

महाराष्ट्र 10,219 58.42

केरल 9,313 26.42

ओडिशा 6,118 8.19

बंगाल 5,587 14.32

आंध्र प्रदेश 4,872 17.63

असम 3,804 4.38

छत्तीसगढ़ 1,279 9.81

पंजाब 1,269 5.80

जम्मू-कश्मीर 977 3.01

गुजरात 778 8.17

बिहार 761 7.13

उत्तर प्रदेश 694 16.99

हरियाणा 640 7.62

राजस्थान 629 9.46

मध्य प्रदेश 571 7.85

उत्तराखंड 395 3.34

दिल्ली 231 14.29


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.