विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हिरासत में मुझे पीटा गया, भूखा भी रखा...', सोना तस्करी मामले में रान्या राव ने DRI पर लगाए गंभीर आरोप

Published: Sat, 15 Mar 2025 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 15 Mar 2025 04:29 PM (IST)

अभिनेत्री रान्या राव ने दावा किया है कि उन्हें हिरासत में प्रताड़ित किया गया और सोना तस्करी मामले में झूठे ...और पढ़ें

रान्या राव ने कहा कि उसे सीधे विमान से गिरफ्तार किया गया था। (फाइल फोटो)
रान्या राव ने कहा कि उसे सीधे विमान से गिरफ्तार किया गया था। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रान्या राव की जमानत याचिका खारिज।
  2. DRI पर लगाए गंभीर आरोप।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री रान्या राव ने दावा किया है कि उन्हें हिरासत में प्रताड़ित किया गया है और हाई-प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में झूठे तरीके से फंसाया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) को लिखे चिट्ठी में राव ने आरोप लगाया कि उन्हें सीधे विमान से गिरफ्तार किया गया था।

अभिनेत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि एंजेसी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि उन्हें एयरपोर्ट टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया है, जो गलत है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा खाना भी नहीं दिया गया। चिट्ठी में रान्या राव ने कहा है कि उन्हें सोने भी नहीं दिया गया और दवाब बनाकर दस्तावेजों पर साइन भी कराए गए।

अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका

रान्या राव की जमानत याचिका को शुक्रवार को आर्थिक अपराध न्यायालय ने खारिज कर दिया। रान्या राव को 3 मार्च को दुबई से बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की 14 किलोग्राम सोने की छड़ों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में राव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इस बीच, मामले के दूसरे आरोपी तरुण कोंडुरु ने अपनी जमानत याचिका दाखिल की है। उसकी जमानत याचिका पर शनिवार को दोपहर 3 बजे सुनवाई होगी। आर्थिक अपराध न्यायालय द्वारा की गई जमानत याचिका खारिज ने मामले में एक नया मोड़ लिया है और अब तरुण कोंडुरु की याचिका पर भी अदालत का फैसला अहम होगा।

यह भी पढ़ें: रान्या राव कैसे चकमा देकर एयरपोर्ट से बाहर ले जाती थी सोना? पुलिस से पूछताछ में खोला राज