Move to Jagran APP

देश में लगातार 13 दिनों से कोरोना के सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे, रोजना 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच

रविवार रात 11 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों का आंकड़ा 66.15 लाख और ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 55.75 लाख पर पहुंच गया है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 84.13 फीसद हो गई है जबकि मृत्युदर घटकर 1.55 फीसद पर आ गई है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 01:17 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 01:17 AM (IST)
देश में लगातार 13 दिनों से कोरोना के सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे, रोजना 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच
देश में बीते 13 दिनों से लगातार सक्रिय मामले 10 लाख से कम बने हुए हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में कुछ सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। पिछले 13 दिनों से लगातार सक्रिय मामले 10 लाख से कम बने हुए हैं। रविवार को तो सक्रिय मामलों की संख्या साढ़े नौ लाख से भी कम हो गई। कुल मामलों के 14.32 फीसद सक्रिय केस रह गए हैं। नए मामलों से अधिक संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अब तक 55 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं और मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 84.13 फीसद हो गई है। ये आंकड़ें इसलिए भी सुकून देते हैं, क्योंकि रोजना 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच भी हो रही है।

loksabha election banner

66.15 लाख हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

समाचार एजेंसियों की तरफ से रविवार रात 11 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक शनिवार देर रात से अब तक 76,504 नए मामले मिले हैं और 83,099 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66.15 लाख और ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 55.75 लाख पर पहुंच गया है। इस दौरान 906 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की संख्या एक लाख दो हजार 621 हो गई है। सक्रिय मामले 9.37 लाख रह गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमित 65.49 लाख, स्वस्थ हो चुके मरीज 55.09 लाख और मृतकों की संख्या एक लाख एक हजार है। मृत्युदर घटकर 1.55 फीसद पर आ गई है।

शनिवार को 11.42 लाख नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक शनिवार को 11 लाख 42 हजार 131 नमूनों की जांच की गई। पिछले चार दिनों से रोज 10 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है, जबकि इस दौरान छुट्टियां भी रही हैं। कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक देशभर में सात करोड़ 89 लाख 92 हजार 534 सैंपल्स टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र में लगातार कम हो रहे नए केस

महाराष्ट्र में लगातार नए मामले कम हो रहे हैं। राज्य में 13,702 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 14.43 लाख हो गया है। 326 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 38,084 लोगों की जान जा चुकी है। गुजरात में 1302 नए मामलों के साथ 1.42 लाख संक्रमित हो गए हैं। राज्य में मरने वालों की संख्या लंबे समय बाद 10 के नीचे आई है। नौ लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की कुल संख्या 3,499 हो गई है।

दिल्ली में सुधर रहे हालात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हालात में सुधार नजर आ रहा है। लगातार नए मामले घट रहे हैं। हालांकि, संक्रमितों की संख्या 2.90 लाख हो गई है, जिसमें 2,683 नए मामले भी शामिल हैं। 38 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 5,510 पर पहुंच गया है। ओडिशा में 3,326 नए केस मिले हैं और 15 लोगों की मौत हुई है। कुल मामले 2.32 लाख और कुल मौतें 907 हो गई हैं। त्रिपुरा में 322 नए केस के साथ कुल केस 26 हजार से अधिक हो गए हैं और चार लोगों की मौत भी हुई है। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में 10 नए मामलों के साथ कुल मामले 3,869 हो गए हैं।

दक्षिण भारत में प्रकोप बरकरार

दक्षिण भारत में महामारी का प्रकोप बना हुआ है, हालांकि कर्नाटक और केरल को छोड़कर बाकी राज्यों में नए मामलों में कुछ कमी आ रही है। कर्नाटक में 10,145 नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमित 6.40 लाख हो गए हैं। केरल में 8,553 नए केस मिले हैं और कुल संक्रमित 2.28 लाख, आंध्र प्रदेश में 6,242 नए केस के साथ कुल संक्रमित 7.19 लाख, तमिलनाडु में 5489 नए मामलों के साथ कुल 6.19 लाख, तेलंगाना में 1,949 नए मामलों के साथ करीब दो लाख और पुडुचेरी में 343 नए मामलों के साथ करीब 30 हजार संक्रमित मिल चुके हैं। कर्नाटक में और 67 (9,286), तमिलनाडु में 66 (9,784), आंध्र प्रदेश में 40 (कुल 5,981), केरल में 23 (836), तेलंगाना में 10 (1,163) और पुडुचेरी में पांच (539) लोगों की मौत भी हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.