यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुसाइड केस:ABVP नेता ने कहा, याकूब मेमन के लिए नमाज पढ़ता था रोहित वेमुला
रोहित वेमुला केस में एबीवीपी नेता की तरफ से लगाया गया ताजा आरोप इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

नई दिल्ली। रोहित वेमुला केस में एबीवीपी नेता की तरफ से लगाया गया ताजा आरोप इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। एबीवीपी नेता सुशील कुमार ने कहा कि हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से सस्पेंहड किए जाने के बाद आत्म हत्याब करने वाले छात्र रोहित वेमुला और चार अन्यव के खिलाफ उन्होंने बीते साल अगस्तत महीने में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उस वक्त सुशील ने आरोप लगाया था कि इन पांचों ने मिलकर उनकी पिटाई की थी।
इस शिकायत की वजह से ही कोर्ट केस हुआ और यूनिवर्सिटी की ओर से दो बार जांच भी।
अब सुशील कुमार का कहना है कि वे (रोहित वेमुला और उनके साथी) मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के लिए नमाज पढ़ रहे थे। एबीवीपी नेता ने एक न्यू)ज चैनल से बातचीत में बताया कि अंबेडकर स्टूएडेंट्स असोसिएशन के सदस्ये वेमुला और उसके दोस्तज आतंकी याकूब मेमन की फांसी का विरोध कर रहे थे।
सुशील ने कहा, ”उन्होंथने याकूब के लिए नमाज पढ़ी। कोई भी मौत की सजा का विरोध कर सकता है। इस मुद्दे पर एक सकारात्म क बहस सही है, लेकिन उनके बयान मसलन- ‘हर घर से निकलेगा एक याकूब’ परेशान करने वाला था।”
सुशील के मुताबिक, उन्हों ने वेमुला और उनके दोस्तों को अपने फेसबुक अकाउंट पर ‘गुंडे’ करार दिया था। इसके बाद, वेमुला और उनके साथ देर रात आए। इसके बाद, उन पर ऐसा गंभीर हमला हुआ और वे हॉस्ि, एटल में भर्ती हुए।
मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, सुशील कुमार दो दिन बाद अस्प ताल में भर्ती हुए और उनका अपेंडिक्सप का ऑपरेशन हुआ था। हालांकि, सुशील ने गुरुवार को कहा कि वे उसी रात भर्ती हुए थे।
सुशील ने कहा, ”रोहित ऐसा शख्सि नहीं था जो इतनी आसानी से आत्म हत्याभ कर ले। किस वजह से वो इतने डिप्रेशन में चला गया, ये सवाल हम भी उठा रहे हैं। इस मामले की समुचित जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा भी होनी चाहिए।”
