उमर खालिद पर बनी डाक्यूमेंट्री दिखाए जाने छिड़ा विवाद, एबीवीपी ने कड़ी निंदा की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में छात्रों के एक समूह द्वारा जेल में ...और पढ़ें

उमर खालिद पर बनी डाक्यूमेंट्री दिखाए जाने छिड़ा विवाद, एबीवीपी ने कड़ी निंदा की
HighLights
शैक्षणिक परिसर में इस तरह की सामग्री इस्तेमाल चिंता का विषय है
एबीवीपी ने कहा कि कैंपस को राजनीतिक मंच में बदला जा रहा है
पीटीआई, हैदराबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में छात्रों के एक समूह द्वारा जेल में बंद उमर खालिद पर बनी डाक्यूमेंट्री दिखाए जाने की आलोचना की।
उसने कहा कि दिल्ली दंगों से जुड़े विवादों में शामिल व्यक्ति से संबंधित सामग्री (कंटेंट) दिखाने के लिए शैक्षणिक परिसर का इस्तेमाल चिंता का विषय है।
#WATCH | Hyderabad | Greater Hyderabad City Secretary of the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), G. Prithvi Teja, says, "We oppose the screening of the documentary on Umar Khalid at NALSAR University of Law, Hyderabad. Umar Khalid is an individual who speaks against India,… pic.twitter.com/JkCvlu84fv
— ANI (@ANI) September 26, 2026
तेलंगाना भाजपा ने डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने को लेकर नलसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ प्रशासन से सवाल किया और पूछा कि क्या यूनिवर्सिटी अधिकारियों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी थी। क्या जरूरी संस्थागत और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था।
एबीवीपी की ग्रेटर हैदराबाद यूनिट ने एक बयान में कहा कि यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर केंद्रित है जो जेएनयू के विरोध प्रदर्शनों, अफजल गुरु की याद में आयोजित कार्यक्रमों और दिल्ली दंगों से जुड़े विवादों में शामिल रहा है। ऐसी सामग्री के लिए शैक्षणिक परिसर का इस्तेमाल करने से चिंता पैदा होती है। कैंपस को राजनीतिक मंच में बदला जा रहा है।
