लालबागचा राजा के खजाने में सोने-चांदी के साथ 5.3 करोड़ रूपये
गणेशोत्सव समारोह के दौरान मुंबई के लालबागचा राजा के खजाने में अब तक पांच करोड़ से अधिक रकम जमा हुई है जबकि अभी विदेशी मुद्राओं की गिनती बाकी है।
मुंबई (जेएनएन)। गणेशोत्सव के आखिरी दिन भी मुंबई के प्रसिद्ध गणपति लालबाग के राजा के खजाने में दान आना जारी ही रहा। अब तक इसके आयोजकों ने कैश की रकम को 5.3 करोड़ आंका है, इसके साथ ही 5.5 किलोग्राम सोना और 71 किलो चांदी है जो भगवान हाथी पर चढ़ावा आया है। गत वर्ष खजाने में चार करोड़ की बढ़ोतरी हुई थी। महाराष्ट्र के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी श्रद्धालु राजा के दर्शन के लिए आते हैं।
श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान के तौर पर पूजे जाने वाले हाथी के पास इच्छा पूर्ति की क्षमता है। हालांकि अभी सिक्के व विदेशी मुद्राओं की गिनती जारी है। प्राप्त दान का उपयोग न केवल अगले गणेशोत्सव के लिए बल्कि विभिन्न धर्मार्थ कारणों के लिए भी किया जाता है। जैसे गरीबों की शिक्षा हेतु, योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर व जरूरतमंद रोगियों के लिए चिकित्सा सहायता आदि।
यह भी पढ़ें: फोर्ड इंडिया ने 500 किलो स्पेयर पार्ट्स से बनाई भगवान गणेश की मूर्ति