बाइक पर चुनाव प्रचार के लिए निकलीं गुल पनाग
बॉलीवुड से राजनीति में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस गुल पनाग दिल्ली के कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने चिर-परिचित अंदाज में चुनाव प्रचार करती हुई नजर आईं। वह आम आदमी पार्टी की वुमन विंग्स के साथ कृष्णा नगर में बाइक पर रैली करने निकली हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड से राजनीति में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस गुल पनाग दिल्ली के कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने चिर-परिचित अंदाज में चुनाव प्रचार करती हुई नजर आईं। वह आम आदमी पार्टी की वुमन विंग्स के साथ कृष्णा नगर में बाइक पर रैली करने निकली हैं। आम आदमी पार्टी से एसके बग्गा कृष्णा नगर सीट पर भाजपा की किरण बेदी को टक्कर दे रहे हैं।
आम अदमी पार्टी की महिला इकाई आज कृष्णा नगर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची है। खास बात यह रही कि 'आप' की वुमन विंग की इस रैली को गुल पनाग ने बाइक चलाकर लीड किया। इस मौके पर गुल पनाग ने कहा, ''हमारा मानना है कि समाज में महिलाओं की भी बराबर की हिस्सेदारी है। इसलिए समाज में महिलाओं को भी पूरी अहमियत मिलनी चाहिए।''
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार गुरुवार को थम जाएगा। दिल्ली के 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव है, जिसका परिणाम 10 फरवरी को आएगा।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव : प्रचार के दौरान ही फफक पड़ी किरण बेदी