विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP के संस्थापक सदस्य दिनेश वाघेला का गोवा में निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 02 Apr 2024 11:30 AM (GMT+05:30)

आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्य दिनेश वाघेला का लंबी बीमारी के बाद गोवा में निधन हो गया। आम ...और पढ़ें

AAP के संस्थापक सदस्य दिनेश वाघेला का गोवा में निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस (फोटो AAP)
AAP के संस्थापक सदस्य दिनेश वाघेला का गोवा में निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस (फोटो AAP)

पीटीआई, पणजी। आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्य दिनेश वाघेला का लंबी बीमारी के बाद गोवा में निधन हो गया। आम आदमी पार्टी के नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिनेश वाघेला ने 73 साल की उम्र में ली अंतिम सास

AAP के गोवा के उपाध्यक्ष वाल्मिकी नाइक ने दिनेश वाघेला के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 73 वर्षीय दिनेश वाघेला का सोमवार रात पणजी में उनके आवास पर निधन हो गया।

AAP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे वाघेला

AAP की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दिनेश वाघेला आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे और इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के बाद पार्टी में शामिल होने वाले सदस्यों में से एक थे।

सेंट इनेज श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार

दिनेश वाघेला मूल रूप से गुजरात के रहने वाले थे और वह गोवा में रहते थे। AAP की वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने AAP की अनुशासन समिति का नेतृत्व किया था। नाइक ने कहा कि वाघेला का अंतिम संस्कार पणजी के पास सेंट इनेज श्मशान में होगा।

यह भी पढ़ें- 'तेलंगाना की सत्ता में बनी रही BRS, इसलिए'... फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार अधिकारी के खुलासों ने चौंकाया; ये नाम आए सामने