Move to Jagran APP

पश्चिम बंगाल में साफ हुई आप

दिल्ली और हरियाणा में योगेंद्र यादव के झटके से जूझ रही आम आदमी पार्टी [आप] की पश्चिम बंगाल इकाई के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार को आप के करीब 150 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। हालांकि, आप की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रिंस पाठक ने कहा कि पार्टी के कुछ ही सदस्य भाजपा में श्

By Edited By: Published: Fri, 06 Jun 2014 08:47 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jun 2014 06:53 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में साफ हुई आप

कोलकाता। दिल्ली और हरियाणा में योगेंद्र यादव के झटके से जूझ रही आम आदमी पार्टी [आप] की पश्चिम बंगाल इकाई के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार को आप के करीब 150 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। हालांकि, आप की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रिंस पाठक ने कहा कि पार्टी के कुछ ही सदस्य भाजपा में शामिल हुए हैं।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि आज से पश्चिम बंगाल के सभी आप सदस्य भाजपा कार्यकर्ता हैं और वे पार्टी के लिए काम करेंगे। आप नेता महबूब जाफरी और अमित कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की कोई स्पष्ट नीति या सिद्धांत नहीं हैं। उनके आचरण को देख कर लगता है कि वे किसी 'कन्फ्यूज' व्यक्ति की तरह काम कर रहे हैं। जाफरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश काफी तरक्की करेगा।

इस बीच, जोड़ासांको से रिकॉर्ड सात बार कांग्रेस विधायक रहे देवकी नंदन पोद्दार के बेटे मनोज पोद्दार भी भाजपा में शामिल हो गए। सिन्हा ने कहा कि अगले कुछ दिनों में कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे।

अंजलि दमानिया भी आप से रूठीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.