विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka: युवक को लड़की से बात करना पड़ा भारी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की बेरहमी से पिटाई

By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
Published: Wed, 05 Apr 2023 01:20 PM (IST)

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के उजिरे क्षेत्र के पास एक मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। उसने ...और पढ़ें

युवक को लड़की से बात करना पड़ा भारी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की बेरहमी से पिटाई
युवक को लड़की से बात करना पड़ा भारी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की बेरहमी से पिटाई

मेंगलुरु, पीटीआई। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के उजिरे क्षेत्र के पास एक मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक हिंदू लड़की से बात की थी।

इस बात के गुस्साए लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक एक बस में यात्रा के दौरान युवक ने एक हिंदू महिला मित्र से बात की थी। जिसके बाद लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर है शक

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद जाहिर के रूप में हुई है। वहीं, सूत्रों ने यह भी कहा कि अपराध के पीछे बजरंग दल (बीडी) के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का संदेह है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का समूह को मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की से बात करने की सूचना मिली थी। जिसके तुरंत बाद ही वह बस में सवार हो गए।

बस से बाहर खींच कर की पिटाई

बजरंग दल (बीडी) के कार्यकर्ताओं ने यात्रियों के सामने मुस्लिम युवक की पिटाई नहीं की। बल्कि कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई करने से पहले उसे बस से बाहर खींच लिया।

जिसके बाद उन्होंने युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को पहुंचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया।

यह भी पढ़ें- Sikkim Avalanche: हिमस्खलन में फंसे पर्यटकों को खोजने के लिए बचाव अभियान जारी, अब तक 7 पर्यटकों की मौत

एसडीपीआई नेताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एसडीपीआई नेताओं ने अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात की और पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें- कोरोना का असर! मुख्य न्यायाधीश का अहम फैसला 'अदालत में वर्चुअली पेश हो सकेंगे वकील'