छत्तीसगढ़: पति मतांतरण का बना रहा दबाव, बेटे से लगवाता है पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने पति पर मतांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसने ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में एक महिला ने पति पर मतांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का मामला, महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है
जेएनएन, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने पति पर मतांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
उसने कहा कि उसका पति मोहम्मद वसीम रंगरेज उसे लगातार इस्लाम कबूल करने के लिए प्रताड़ित कर रहा है। वो बेटे से भी पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद का नारा लगवाता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से कोरबा जिले की रहने वाली है। महिला ने बताया कि वह हिंदू है। आरोपित ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे दोस्ती की। बाद में दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई।
साल 2021 में आरोपित ने उससे शादी की थी। शादी के बाद वह लगातार इस्लाम कबूल करने और कलमा पढ़ने के लिए दबाव बना रहा है। महिला ने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद ससुराल पक्ष उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।
पीड़िता ने पुलिस को एक वीडियो क्लिप भी दिया है, जिसमें आरोपित अपने बच्चों से देश विरोधी आपत्तिजनक बातें कह रहा है। इधर पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आरोपित को चार दिन पहले ही गांजा प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
