Move to Jagran APP

VIDEO: जब रूसी सैनिकों ने गाया भारतीय देशभक्ति का ये गीत, बार-बार देखा गया

VIDEOरूसी सेना के कैडेट्स का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो का कनेक्‍शन भारत से भी है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 03:14 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 08:22 AM (IST)
VIDEO: जब रूसी सैनिकों ने गाया भारतीय देशभक्ति का ये गीत, बार-बार देखा गया
VIDEO: जब रूसी सैनिकों ने गाया भारतीय देशभक्ति का ये गीत, बार-बार देखा गया

"जलते भी गए,

loksabha election banner

कहते भी गए,

आज़ादी के परवाने,

जीना तो उसी का जीना है

जो मारना वतन पे जाने

ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम

तेरी राहो में जान तक लूटा जायेंगे

फूल क्या चीज़ है 

तेरे कदमो में हम भेंट अपने सरो की चढ़ा जायेंगे

कोई पंजाब से, कोई महाराष्ट्र से

कोई UP से है, कोई बंगाल से

तेरी पूजा की थाली में लाए हैं हम

फूल हर रंग के आज हर डाल से

नाम कुछ भी सही, पर लगन एक है

ज्योत से ज्योत दिल की जगा जायेंगे

तेरी जानिब उठी जो कहर की नज़र, 

उस नज़र को झुका के ही दम लेंगे हम

तेरी धरती पे है जो कदम गैर का, 

उस कदम का निशा तक मिटा देंगे हम

जो भी दीवार आएगी अब सामने,

ठोकरों से उसे हम गिरा जाएंगे

सेह चुके है सितम हम बोहोत गैर के

अब करेंगे हर एक वार का सामना

झुक सकेगा ना अब सरफरोशो का सर

चाहे हो खुनी तलवार का सामना

सर पे बांधे कफ़न हम तो हसते हुए

मौत को भी गले से लगा जायेंगे

ऐ वतन ऐ वतन"

नई दिल्‍ली, एजेंसी। रूसी सेना के कैडेट्स का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो का कनेक्‍शन भारत से भी है। इसलिए यह वीडियों देश में खुब देखा जा रहा है। लोग भारतीय संगीतों एवं खासकर यहां के भक्ति गीत के कायल हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस व‍ीडियो में ऐसा क्‍या है जो भारत में खुब देखा जा रहा है।

रूसी सेना एक सूर में गा रही भारतीय गीत 

दरअसल, इस वीडियो में रूसी सेना एक भारतीय गीत को समूह में गा रही है। यह गीत काफी पुराना है और देशभक्ति से जुड़ा है। रूसी सेना इसे एक सुर में गाती हुई दिख रही है। यह वीडिओ ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर भी खुब वायरल हो रहा है। यह काफी दिलचस्‍प है। रूसी सैनिकों की टूटी फूटी हिंदी में गाना लोगों को बहुत रास आ रहा है। 

शहीद फ‍िल्‍म का गीत, प्रेम धवन ने लिखा था

यह गीत 1965 में बनीं मसहूर फ‍िल्‍म 'शहीद' का है। इस देश भक्ति गीत को आवाज दिया पार्श्‍व गायक मोहम्‍मद रफी ने। फिल्म के इस गीत को मसहुर लेखक प्रेम धवन ने लिखा था। 1965 में आई इस फिल्म के निर्देशक थे एस राम शर्मा और निर्माता थे केवल पी कश्यप। 1970 के दशक और उसके बाद भी यह गीत काफी लोकप्रय रहा है। 

सामने आ रही है यूजर्स की प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो में मॉस्को में भारतीय दूतावास में सैन्य सलाहाकर बृजेश पुश्कर भी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस गीत को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार ! रूसी भारतीय देशभक्ति गीत गा रहे हैं। ऐ-वतन, ऐ-वतन'। एक टि्वटर यूजर ने तो यहां तक कहा कि इस गीत ने हमारा दिन बना दिया, रूसी जवान ए-वतन, ए-वतन गा रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.