विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता: जब देशप्रिय पार्क में मची भगदड़, हादसे में घायल हुए थे 22 दर्शनार्थी

Published: Sun, 18 Oct 2026 02:00 AM (IST)

कोलकाता के दुर्गापूजा पंडालों में अतीत में भी भगदड़ और भगदड़ जैसी स्थिति बनने की घटनाएं हुई हैं, हालांकि चोर ...और पढ़ें

इससे पहले देशप्रिय पार्क में मची थी भगदड़, 22 लोग हुए थे जख्मी  (फोटो- एएनआई)

इससे पहले देशप्रिय पार्क में मची थी भगदड़, 22 लोग हुए थे जख्मी  (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. 88 फुट ऊंची दुर्गा प्रतिमा देखने के लिए उमड़ी भीड़ बेकाबू हो गई थी

  2. दुर्गा प्रतिमा को लेकर पूजा कमेटी की ओर से काफी प्रचार किया गया था

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के दुर्गापूजा पंडालों में अतीत में भी भगदड़ और भगदड़ जैसी स्थिति बनने की घटनाएं हुई हैं, हालांकि चोर बागान जैसा भयावह हादसा कभी नहीं हुआ।

18 अक्टूबर, 2015 को दक्षिण कोलकाता के देशप्रिय पार्क दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ मची थी। उस समय वहां 88 फुट ऊंची दुर्गा प्रतिमा देखने के लिए उमड़ी भीड़ बेकाबू हो गई थी। उस हादसे में 22 लोग जख्मी हुए थे।

हादसे के बाद पूजा पंडाल में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। दरअसल दुर्गा प्रतिमा को लेकर पूजा कमेटी की ओर से काफी प्रचार किया गया था। कोलकाता में जगह-जगह होर्डिंग्स लगाए गए थे।

इस कारण लोगों में उक्त दुर्गा प्रतिमा को देखने के लिए होड़ मच गई थी। पूजा कमेटी ने भी इतनी भीड़ उमड़ने की उम्मीद नहीं की थी। वहां जितनी संख्या में पुलिसकर्मियों व निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी, वह भीड़ की तुलना में काफी कम पड़ गई थी।

कोलकाता के चोरबगान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत; 25 लोग घायल

कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा के पंडाल में शनिवार को सप्तमी की शाम उमड़ी भारी भीड़ से मची भगदड़ में कम से कम 1 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पंडाल का ढांचा टूटने के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है। घटना के बाद पूजा पंडाल की रोशनी बंद कर दी गई और बाहर निकलने के रास्ते भी बंद कर दिए गए। बताया जा रहा है कि कुचलने से लोगों की मौत हो गई।