छत्तीसगढ़: कांकेर जिले में BSF की 157 बटालियन के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ में बीएसएफ की 157 बटालियन के हेड कांस्टेबल ने खुद को सर्विस गन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
कांकेर, पीटीआइ। बीएसएफ की 157 वीं बटालियन के एक हेड कांस्टेबल ने नक्सल विरोधी अभियान से लौटते समय छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। कासंटेबल ने ऐसा क्यों किया इसके पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
सुबह 4 बजे हुआ हादसा
खबरों के अनुसार, घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कांस्टेबल सुरेश कुमार हरियाणा का रहने वाला है। हरियाणा का रहने वाले जवान सुरेश कुमान अपने दल के लोगों के साथ सर्चिंग पर निकले थे। सुबह वापस लौटते वक्त कैम्प से करीब 100 मीटर की दूरी पर उन्होंने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली अवाज सुनने के बाद जब बाकी के उसके साथी उस स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने सुरेश को लहुलूहान हालात में पाया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत बीएसएफ और पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। कहा जा रहा है कि फिलहाल, जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद उसके पार्थिव शरीर को उसके गृहग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।
द्वारका सेक्टर 16 में हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर की थी आत्महत्या
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही है। द्वारका स्थित सेक्टर-16 बी के क्वॉर्टर में हेड कांस्टेबल ने गुरुवार शाम सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर पर गोली मार ली। मौके से पुलिस को कोई सुइसाइड नोट भी नहीं मिला था। मृतक की पहचान स्वरूप चंद (50) के रूप में हुई थी। पुलिस शुरुआती जांच में खुदकुशी का कारण पारिवारिक कलह की आशंका जता रही थी।
ये भई पढ़ें: Coronavirus Ghaziabad: जिले में कोरोना वायरस के 20 नए मामले, जानें नोएडा और हापुड़ का हाल