Move to Jagran APP

लड़कियों का यौन शोषण करने वाला पूर्व वैज्ञानिक गिरफ्तार

सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को तीन लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि उसने इन लड़कियों को गोद लिया था और कई सालों से उनका यौन शोषण कर रहा था।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Thu, 01 Sep 2016 05:20 PM (IST)Updated: Thu, 01 Sep 2016 05:48 PM (IST)
लड़कियों का यौन शोषण करने वाला पूर्व वैज्ञानिक गिरफ्तार

नागपुर, पीटीआई : सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को तीन लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि उसने इन लड़कियों को गोद लिया था और कई सालों से उनका यौन शोषण कर रहा था।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार, 72 साल का मसूद अंसारी एनईईआरआइ का पूर्व सहायक वैज्ञानिक है। उसे 16 वर्षीय सबसे बड़ी लड़की की शिकायत पर बुधवार को पकड़ा गया। इस लड़की ने पुलिस को बताया कि जब वह कक्षा एक में पढ़ती थी तभी से वह उसका शोषण कर रहा था।

उसने शादी का भी प्रस्ताव दिया था। 11 साल की दूसरी लड़की ने बताया कि वह तीनों का कई साल से शोषण कर रहा था और उन लोगों को लगातार धमकाता रहता था। सबसे छोटी लड़की साढ़े छह साल की है।

पुलिस ने बताया कि अंसारी ने दो शादियां की थी, लेकिन किसी पत्नी से संतान नहीं हुई। उसके साथ उसकी कोई पत्नी नहीं रहती थी। उसने पालने और पढ़ाने के बहाने तीनों लड़कियों को गोद लिया था। लेकिन अभी तक उसके घर की तलाशी में पुलिस को गोद लेने से जुड़ा कोई दस्तावेज हाथ नहीं लगा है।

सबसे बड़ी लड़की ने अपने दोस्त के माध्यम से एक एनजीओ से संपर्क किया जिसके बाद पुलिस की मदद से तीनों को मुक्त कराया गया। इन्हें एक सरकारी आश्रय केंद्र में रखा गया है।

पढ़ें- राधे मां के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज, दुकानदार को दी थी धमकी

पढ़ें- अब आसानी से नहीं मिलेगी जेल से छुट्टी, महाराष्ट्र में पैरोल के नियम सख्त हुए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.