महाराष्ट्र: नालासोपारा की हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग, एक महिला की मौत; 15 लोगों को बचाया गया
वसई-विरार इलाके की इंपीरियल टॉवर हाईराइज बिल्डिंग की 8वीं से 10वीं मंजिल पर मंगलवार रात भीषण आग लग गई। घटना ...और पढ़ें

महाराष्ट्र: नालासोपारा की हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग (फोटो- वीडियो ग्रैब)
HighLights
जान बचाने के लिए इमारत के बाहरी हिस्से पर लटक गए लोग
15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि कई अन्य खुद ही नीचे उतर आए
एएनआई, मुंबई। वसई-विरार इलाके की इंपीरियल टॉवर (इंपीरियल हाइट्स) हाईराइज बिल्डिंग की 8वीं से 10वीं मंजिल पर मंगलवार रात भीषण आग लग गई। घटना लिंक रोड पर स्थित इस इमारत में हुई, जिसमें शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर पृथ्वीराज बी.पी. ने बताया कि घटना की सूचना रात करीब 11:30 बजे मिली।
इसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासनिक टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। 15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि कई अन्य खुद ही नीचे उतर आए।
हादसे में 60 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला की मौत की खबर सामने आ रही है। लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
आग इतनी तेज थी कि कई लोग जान बचाने के लिए इमारत के बाहरी हिस्से पर लटक गए। उन्हें क्रेन की मदद से रेस्क्यू किया गया।
#WATCH | Nalasopara, Maharashtra: Vasai-Virar City Municipal Corporation Commissioner Prithviraj B.P. says, "A fire broke out at the Imperial Heights building within the Vasai-Virar Municipal Corporation limits. The incident was reported around 11:30 pm on Tuesday. Subsequently, our fire department, police department, and administrative staff and officials engaged in rescue operations. Fifteen people were rescued, and many others managed to come down on their own. An investigation is pending, but there are reports of a casualty—a woman over the age of 60; we will share further details as we receive them... We will conduct a thorough investigation to determine the cause of the fire."
— ANI (@ANI) October 13, 2026
