सैन्य गश्ती दलों के बीच हुए विवाद ने रखी 1965 के युद्ध की नींव
बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तानी सैन्य गश्ती दल के बीच हुई झड़प ने कुछ ही दिनों में युद्ध का रूप ले लिया था। अप्रैल 1965 में गुजरात में कच्छ के रण से लगी पाकिस्तानी सीमा पर भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना के गश्ती दल
मल्टीमीडिया डेस्क। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तानी सैन्य गश्ती दल के बीच हुई झड़प ने कुछ ही दिनों में युद्ध का रूप ले लिया था।
अप्रैल 1965 में गुजरात में कच्छ के रण से लगी पाकिस्तानी सीमा पर भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना के गश्ती दल के बीच झड़प हो गई थी। बात बढ़ी और दोनों ओर से गोली-बारी शुरू हो गई।
हालांकि भारतीय सेना ने मामले को खत्म करते हुए गश्ती दल को पीछे हटने के लिए कहा। भारतीय सैनिकों के पीछे हटते ही पाकिस्तान ने इसे खुद की जीत और भारत की हार बताकर जश्न शुरू कर दिया।
इसके बाद अगस्त में पाकिस्तानी सेना ने बड़े पैमाने पर कश्मीर में घुसपैठ की। इस घटना का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए लाहौर तक जा पहुंची थी।
[साभार-नई दुनिया]