Move to Jagran APP

35 वर्षीय महिला बस कंडक्टर पर दो लोगों ने किया एसिड से हमला, मामला दर्ज

कर्नाटक में एक 35 वर्षीय महिला बस कंडक्टर पर 2 अज्ञात लोगों ने एसिड से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 09:24 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 09:24 AM (IST)
35 वर्षीय महिला बस कंडक्टर पर दो लोगों ने किया एसिड से हमला, मामला दर्ज
35 वर्षीय महिला बस कंडक्टर पर दो लोगों ने किया एसिड से हमला, मामला दर्ज

बेंगलुरू, एएनआइ। महिलाओं के खिलाफ लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। कर्नाटक में एक 35 वर्षीय महिला बस कंडक्टर पर एसिड अटैक किया गया।  इंदिरा बाई नाम की महिला बस कंडक्टर पर 2 अज्ञात बदमाशों ने एसिड से हमला किया। बागलगुंट्टी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

महाराष्ट्र में 20 वर्षीय महिला पर भी एसिड अटैक

वहीं गुरुवार को महाराष्ट्र में भी ऐसी ही घटना दर्ज की गई थी। एक 20 वर्षीय महिला पर एसिड अटैक किया गया है। राज्य के गोंदिया इलाके में  दो बाइक सवार बदमाशों ने 20 वर्षीय महिला पर एसिड फेंक दिया जिसके बाद वह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला नागपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। 

स्कूटी सीख रही महिला पर फेंका गया तेजाब

कर्नाटक के जिला रामनगर गांव बेउर में हाल ही में नेहा नाम की महिला पर तेजाब से हमला किया गया था। महिला पर उस वक्त हमला किया गया जब वह अपने पति के साथ स्कूटी चलाना सीख रही थी। नेहा गंभीर रुप से झुल गई थी। उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।                                                                          

बरेली में डरी सहमी बैठी रही एसिड महिला

बरेली में भी कुछ दिल पहले एक महिला पर एसिड अटैक किया गया था। पीड़िता महिला 25 दिनों तक डरी सहमी घर पर ही बैठी रही। इतना ही नहीं इस दौरान महिला पर जानलेवा हमला भी किया गया था। इसी के साथ एसिड अटैक के आरोपित को जेल भेजने के बजाय टालमटोल करने का मामला शासन तक पहुंचा, इसके बाद पुलिस जागी और कार्रवाई की। सीओ चार थानों की फोर्स लेकर पीडि़ता के घर पहुंचे इसके बाद पीड़िता का बयान दर्ज किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.