यहां मिला 14 फीट लंबा King Cobra, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे आपके होश
असम के नागाओं में 14 फीट लंबा किंग कोबरा मिला है। यहां के एक चाय बागान में यह सांप पकड़ा गया है।
नागाओं (असम), एजेंसी। किंग कोबरा जिसका नाम सुनते ही अच्छे से अच्छे निडर लोग डर जाते है यदि वो आपके सामने ही आ जाए तो और वो भी तीन चार फीट का नहीं बल्कि पूरे 14 फीट का ऐसा सोचना भर से ही रूह कांप उठती है। असम के नागाओं में ऐसे ही एक किंग कोबरा से लोगों का सामना हुआ है। यहां के एक चाय बागान में यह सांप पकड़ा गया है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस किंग कोबरा को 5 जुलाई को नागाओं में स्थित जिआजुरी चाय बागान में देखा गया था। लोगों ने जब इसे देखा तो परेशान हो गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी। चाय बागान में काम करने वाले कर्मचारियों ने सबसे पहले इसे देखा।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी के बाद इसे पकड़ने के लिए बिनोद दुलु बोहरा पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से इस सांप को पकड़ा और फिर इसे सुवांग रिजर्व फॉरेस्ट में छोड़ दिया।
जानकारी के लिए बता दें किबोहरा को उनके पर्यावरण प्रेम के लिए जाना जाता है। पिछले तीन दशकों में उन्होंने 3000 से ज्यादा प्रणियों, पक्षियों और सापों की जान बचाई है।