मणिपुर में स्कूल से आठ मानव खोपड़ियां बरामद
मणिपुर के एक खाली पड़े स्कूल परिसर से आठ मानव खोपडियां मिली हैं। यह घटना मणिपुर के इंफाल जिले की है। इस स्कूल परिसर में वर्षों पहले अर्द्धसैनिक बलों के जवान रहा करते थे।
इंफाल। मणिपुर के एक खाली पड़े स्कूल परिसर से आठ मानव खोपडियां मिली हैं। यह घटना मणिपुर के इंफाल जिले की है। इस स्कूल परिसर में वर्षों पहले अर्द्धसैनिक बलों के जवान रहा करते थे।
इस बारे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टोंबिसाना हाई स्कूल में 26 दिसंबर को खुदाई के दौरान यह खोपडियां पाई गईं। राज्य के कई सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह से अनुरोध किया है कि वह परिसर की खुदाई पर तत्काल रोक लगाएं और मामले की न्यायिक जांच कराएं। राज्य में विद्रोही गतिविधियों के चरम काल में 1980 से 1999 के बीच इस विद्यालय पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान रह रहे थे। तब कई युवा अचानक से गायब हो गए थे। कई खबरें आईं थी कि सुरक्षा बलों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।